1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का वीडियो वायरल, ‘बिग बॉस’ के सेट पर मस्ती करते दिखे

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का वीडियो वायरल, ‘बिग बॉस’ के सेट पर मस्ती करते दिखे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का वीडियो वायरल, ‘बिग बॉस’ के सेट पर मस्ती करते दिखे

बिग बॉस 14 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में क्रेज भी दिख रहा है।

शो के मेकर्स आगामी शो को बड़ा और बेहतर बनाने के लिए कोई कसर नहीं थोड़ रहे हैं। बीते दिनों शो के होस्ट सलमान खान के साथ सिद्धार्थ शुक्ला वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी।

https://www.instagram.com/p/CFrsqznqtlS/

 

इस दौरान दोनों ने पिछले सीजन में हुई बातों के आलावा तमाम पहलुओं पर बातें की थी। खबर आ रही हैं कि इस बार के सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिल सकती है।

कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज ‘बिग बॉस’ के सेट पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है: “रोमांस भी होगा वापस पहले की तरह, जब सीन पलटेगा.” वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल, सिद्धार्थ से कह रही हैं कि तू मेरी तारीफ कर ना।

https://www.instagram.com/p/CFrI0FiK8wZ/

जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि अब और कितनी तारीफ करूं तेरी। पूरा सीजन ही तेरे साथ रहा। पका मत मुझे अब जाने दे। बता दें कि यह वीडियो पिछले सीजन का है, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि इस बार सीन पलटेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...