1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. वास्तु टिप्स: जानिये कैसा हो बच्चों के पढ़ाई का कमरा

वास्तु टिप्स: जानिये कैसा हो बच्चों के पढ़ाई का कमरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वास्तु टिप्स: जानिये कैसा हो बच्चों के पढ़ाई का कमरा

घर के बच्चे सबको प्यारे होते है और हर माता पिता यही चाहते है की उनका बच्चा अच्छी पढ़ाई करे लेकिन कई बार घर में वास्तु दोष के कारण बच्चों के विचार पर नकारात्मकता हावी होने लगती है और उनकी पढ़ाई प्रभावित होने लगती है।

ऐसे में बहुत जरुरी है की बच्चों के पढ़ने के कमरे का वास्तु बिलकुल सटीक और नियम अनुसार हो।

घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा तो बच्चे अच्छे से पढ़ पाएंगे इसलिए भवन का निर्माण करते समय इस बात का ध्यान रखे की बच्चे की पढ़ाई का कमरा हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में बनाया जाए वहीं इसी कोण में मुंह करके पढ़ाई करनी चाहिए।

आपको यह ध्यान रखना है कि जब भी आपका बच्चा पढ़ाई करने बैठे तो उसका मुंह दक्षिण की और नहीं होना चाहिए। इससे उसकी स्मरण शक्ति क्षीण होती है।

स्टडी रूम में किसी भी प्रकार के जानवरों या किसी हिंसा से जुड़े हुए चित्र ना लगाने दे, ऐसा करने से सूर्य का बल धीरे धीरे खत्म होने लगता है।

पढ़ाई के कमरे में खाना पीना या नाश्ता बच्चों को नहीं करने दे वरना राहु की नकारात्मक शक्ति बच्चों पर हावी होगी।

कोशिश करे की बच्चों का स्टडी रूम अधिक भरा हुआ नहीं रहे, वहीं माता सरस्वती की तस्वीर पूर्व दिशा में लगाए। खिड़की उत्तर पूर्व में होनी चाहिए।

अगर आप इन छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आप देखेंगे की धीरे धीरे आपकी संतान सकारात्मक हो रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...