1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. वास्तु टिप्स : ये काम करेंगे तो घर का माहौल सकारात्मक रहेगा

वास्तु टिप्स : ये काम करेंगे तो घर का माहौल सकारात्मक रहेगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वास्तु टिप्स : ये काम करेंगे तो घर का माहौल सकारात्मक रहेगा

आज के जीवन में हर व्यक्ति सकारात्मक होना चाहता है लेकिन जीवन में कोई ना कोई नेगेटिविटी तो बनी रही रहती है लेकिन क्या आप जानते है की आपकी इस समस्या का समाधान आपके घर में ही छिपा हुआ है।

सबसे पहली चीज़ आपको ये ध्यान रखनी है कि घर का जो मुख्य दरवाज़ा है उसका द्वारा पूर्व या उत्तर में होना चाहिए। इसके अलावा घर के मुख्य द्वारा पर भगवान गणेश जी स्थापित होने चाहिए।

आप चाहे तो स्वस्तिक या ॐ का चिन्ह बना सकते है। इसके अलावा अपना आंगन को खुला रखिये। घर के मध्य में कभी भी अग्नि नहीं रखनी चाहिए।

घर के मध्य में तुलसी का पेड़ होना चाहिए। वो प्राण वायु देती है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। कई घरो में देखा जाता है की अन्धेरा सा रहता है।

ऐसा नहीं करना चाहिए, हमेशा घर के दरवाज़े और खिड़किया इस प्रकार से रखे की दिन में सूर्य का प्रकाश आता रहे। पूर्व दिशा को खाली छोड़े ! ये भरी हुई नहीं होनी चाहिए।

पूर्व और उत्तर दिशा से धन प्रवाह आता है। इसलिए कोई भी पुरानी या कबाड़ चीज़ इस दिशा में ना रखे वरना ये घर के स्वामी के लिए अशुभ होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...