1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता कोरोना संक्रमित, फ़िल्म की शूटिंग हुई स्थगित

वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता कोरोना संक्रमित, फ़िल्म की शूटिंग हुई स्थगित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता कोरोना संक्रमित, फ़िल्म की शूटिंग हुई स्थगित

बॉलीवुड के कई सितारे अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना की वजह से करीब तीन महीने से ज्यादा वक्त तक मुंबई में शूटिंग बंद रही। सरकार द्वारा जारी नियमों के बाद फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी हैं लेकिन इसी बीच खबर है कि वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है।

मिली जानकारी के अनुसार,  जुग जुग जियो से जुड़े एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है कि वरुण, अनिल और नीतू के साथ फ़िल्म के निर्देशक राज मेहता का टेस्ट भी पॉज़िटिव आया है। सभी कलाकारों के स्वस्थ होने तक फ़िल्म की शूटिंग स्थगित कर दी गयी है।

वैसे, नीतू कपूर के कोविड-19 पॉज़िटिव होने की अफ़वाह पहले भी उड़ चुकी है, तब उनकी बेदी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के ज़रिए इन ख़बरों का खंडन किया था। नीतू लम्बे अर्से बाद कैमरे का सामना करने लौटी हैं।

राज मेहता की फिल्म में नीतू कपूर वरूण धवन की मां के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म एक हल्की फुल्की कॉमेडी है और फिल्म में नीतू कपूर के साथ वरूण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और प्राजक्ता कोली भी दिखाई देंगी।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने गए अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। उन्हें वहीं आइसोलेशन में रखा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...