1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. वरुण धवन और सारा अली खान का एक अनोखा डांस वीडियो आया सामने, फैंस ने जमकर दिए रिएक्शन

वरुण धवन और सारा अली खान का एक अनोखा डांस वीडियो आया सामने, फैंस ने जमकर दिए रिएक्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वरुण धवन और सारा अली खान का एक अनोखा डांस वीडियो आया सामने, फैंस ने जमकर दिए रिएक्शन

वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर ‘कुली नं. 1’ का पहला सॉन्ग लॉन्च हो गया है। इस गाने का ना ‘तेरी भाभी’ है। इस गाने में वरुण धवन का दमदार डांस देखने को मिल रहा है। इस गाने को एक रेलवे स्टेशन के सेट पर फिल्माया गया है। इसमें वरुण धवन कभी प्लेटफॉर्म पर, तो कभी ट्रेन पर नाच रहे थे।

लेकिन रिलीज से पहले वरुण और सारा अली अपनी फिल्म के प्रमोशन में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसलिए वह अकसर अपनी फिल्म से जुड़ी शॉर्ट वीडियो और डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सारा अली और वरुण का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मजाकिया अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

साथ ही साथ इस वीडियो में वरुण, सारा की तरफ दिखाते हुए कह रहे हैं कि सामने से हट जा भाभी खड़ी है। वरुण धवन  ने इस वीडियो को बड़े ही मजाकिया कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

उन्होंने लिखा है- अब पूरी दुनिया को अपने लवर से परिचय करते हुए कुछ ऐसा करना। दूसरे की भईया और भाभी। वरुण धवन और सारा अली के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने डायरेक्टर किया है. यह डेविड धवन की 45वीं फिल्म है। वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में जॉनी लीवर भी शानदार कॉमेडी करते हुए दिखाई दिए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...