1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. फिल्म ‘कुली नबंर वन’ का गाना रिलीज, वरुण धवन और सारा अली खान इस अंदाज में आए नजर

फिल्म ‘कुली नबंर वन’ का गाना रिलीज, वरुण धवन और सारा अली खान इस अंदाज में आए नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिल्म ‘कुली नबंर वन’ का गाना रिलीज, वरुण धवन और सारा अली खान इस अंदाज में आए नजर

फिल्म अभिनेता वरुण धवन और फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान की आगामी फिल्म कुली नंबर वन का नया गाना ‘भाभी’ आज रिलीज हुआ हैl बुधवार को दोनों ने इस गाने की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर गाने की एक क्लिप शेयर कीl इसमें वरुण अन्य कुलियों के साथ रेलवे स्टेशन पर डांस कर रहे हैl जबकि सारा अली खान भी गाने में नजर आ रही हैंl सारा अली खान ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, ‘कुली के दिल को लगाने चाबी, आ रही है सुबह भाभी।

 

‘तेरी भाभी’ सॉन्ग कल आ रहा हैl मस्ती का समय आ गया है, दुख भूल जाइएl’ वरुण ने भी इसी वीडियो शेयर किया हैl सारा अली खान ने आगे लिखा था, ‘सारा का कुली, कुली की सारा। हमेशा हाथ में हाथ, चाहे हो दिन या रातl अब राजू और सारे सारा के साथl आप भी गाओ, नाचो, मजे करोl यह हुई ना बातl भाभी गाना कल आ रहा है।

सके पहले शनिवार को वरुण धवन और सारा अली खान ने आगामी फिल्म कुली नंबर वन का ट्रेलर शेयर किया थाl जुड़वा-2 के बाद यह वरुण धवन की अपने पिता डेविड धवन के साथ दूसरी फिल्म होगीl यह फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की 1995 की सुपरहिट फिल्म की रीमेक हैl इस फिल्म में परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव की भी अहम भूमिका हैl

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...