रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: फरवरी का दूसरा हफ्ता प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे हफ्ते को वेलेंटाइन वीक के नाम से जाना जाता है। और इस वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इस वीक का हर दिन कोई ना कोई डे के रुप में सेलिब्रेट होता है। और ऐसे ही सबसे आखिरी का दिन वेलेंटाइन डे के रुप में मनाया जाता है। इस वेलेंटाइन वीक को हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। हर कोई अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए कुछ अलग हटकर कर रहा है । तो अगर आप भी अपने पार्टनर को इस वेलेंटाइन वीक कुछ स्पेशल फील करवाना चाहते है तो आप ये प्रेम भरे दोहे उनको लिखकर भेज सकते है या अपने स्टेटस में पोस्ट कर सकते है। प्रेम भरी इन लाइनों को पढ़कर आपका पार्टनर आपको दोबारा दिल दे बैठेगा-
1-तेरा नाम ही ये दिल रटता है, ना जाने तुम पे ये दिल क्यू मरता है।
2-दिल की हर धड़कन से जुड़ गया है,दिलबर तेरा ही नाम।
3-फूलों की दुकानें खोलो, खुशबू का व्यापार करो
इश्क़ खता है तो, ये खता एक बार नहीं, सौ बार करो
4-वो प्यार जो हकीकत में प्यार होता है,ज़िंदगी में सिर्फ एक बार होता है।
निगाहों के मिलते-मिलते दिल मिल जाएं, ऐसा इतेफाक सिर्फ एक बार होता है।
5-मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का
उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले।
6-होश वालों को ख़बर क्या बे-ख़ुदी क्या चीज़ है
इश्क़ कीजे फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है।
रहीम के वो दोहे जिनमें झलकता है प्यार-
1-रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय
टूटे से फिर ना जुड़े जुड़े गांठ परि जाये।
2-धनि रहीम गति मीन की जल बिछुरत जिय जाय
जियत कंज तजि अनत वसि कहा भौरे को भाय।
3-रहिमन खोजे ईंख में जहां रसनि की खानि
जहां गांठ तहं रस नहीं यही प्रीति में हानि।