1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को तीन दिन के निजी दौरे के पर पहुंची देहरादून

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को तीन दिन के निजी दौरे के पर पहुंची देहरादून

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को तीन दिन के निजी दौरे के पर पहुंची देहरादून

देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को तीन दिन के निजी दौरे के पर देहरादून पहुंच गई हैं। वे आइएसबीटी से जीएमएस रोड, बल्लूपुर, गढ़ीकैंट, हाथीबड़कला होते हुए गुनियाल गांव स्थित अंतारा ओल्ड एज होम के  विला पहुंची। यहां प्रियंका रात्रि आराम करेंगी।

शनिवार सुबह वह मसूरी के स्प्रिंग रोड लाइब्रेरी के लिए रवाना होंगी। प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए रूट व्यवस्था के साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अपने इस दौरे के दौरान प्रियंका गांधी गांधी पार्टी नेताओं से मुलाकात भी कर सकती हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा है। इसकी आधिकारिक जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नहीं मिली है। ऐसे में पार्टी स्तर पर उनके स्वागत कार्यक्रम तय नहीं हैं। वैसे भी निजी दौरे पर आ रही प्रियंका गांधी से मिलने की भीड़ लगाना उचित भी नहीं है। आगे क्या कार्यक्रम तह होता है इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

प्रियंका गांधी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्‍ट्रीय महासचिव हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। देहरादून से उनका गहरा नाता रहा है। उनके बेटे रेहान ने देहरादून के प्रसिद्ध स्‍कूल द दून स्कूल से पढ़ाई की है। इस दौरान वह अपने बेटे से मिलने के लिए देहरादून आती रही हैं।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...