1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. पुलिस ने स्मैक की तस्करी कर रहे पति पत्नी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्मैक की तस्करी कर रहे पति पत्नी को किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलिस ने स्मैक की तस्करी कर रहे पति पत्नी को किया गिरफ्तार

देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी में पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले एक साल से स्मैक की तस्करी कर रहे थे। महिला ने मेहुवाला में ब्यूटी पार्लर भी खोला हुआ है। एसओ आईएसबीटी विवेक सिंह भंडारी ने बताया कि  पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक वाहन को रोक गया। वाहन में महिला और एक पुरुष बैठे थे। तलाशी लेने पर उनके पास से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपितों की पहचान सरफराज व उनकी पत्नी शबनम निवासी ग्राम पिलखानी थाना सरसावा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी वन विहार मेहूंवाला के रूप में हुई है।

स्मैक के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 14 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली के उप निरीक्षक अंकुर शर्मा को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि एक आरोपित कलियर मेटाडोर स्टैंड के पास किसी को स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहा है।

जिस पर उप निरीक्षक अंकुर शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपित की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख आरोपित वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14 ग्राम स्मैक बरामद की।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शौकीन निवासी बंदारोड, कोतवाली सिविल लाइंस बताया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह खेप किसे बेचने की फिराक में था। आरोपित स्मैक की यह खेप उप्र के बरेली से लेकर आया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपित के संपर्क में और कितने लोग हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...