1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. विवादों से घिरे रहने वाले भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने जाने वायरल ऑडियो मामले पर क्या बोला

विवादों से घिरे रहने वाले भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने जाने वायरल ऑडियो मामले पर क्या बोला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विवादों से घिरे रहने वाले भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने जाने वायरल ऑडियो मामले पर क्या बोला

हरिद्वार: अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने ऑडियो वायरल मामले को लेकर लिखित में खेद जताया है। चैंपियन का कहना है कि उनका आशय अभाविप या उसके कार्यकर्ताओं को बुरा-भला कहने का नहीं था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विरोधी दलों को भी आड़े हाथ लिया।

विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से बहोत पुराना रिस्ता रहा है। अब वो फिर सुर्खियों में आए हैं। इस में विधायक यह आडियो विधायक और अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के बीच बातचीत का बताया गया, जिसमें विधायक फोन पर अभाविप संगठन पदाधिकारी को डाट लगा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि लक्सर के राजकीय महाविद्यालय में धरने पर बैठे अभाविप कार्यकर्ताओं की मांग पूरी होने का श्रेय खुद को देने पर विधायक ने अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी के एक सदस्य को फोन पर धमकाया। इतना ही नहीं उन्होंने गलत भाषा का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कार्यकर्ता को दून बुलाकर उनकी औकात दिखाने तक की बात कह डाली। वहीं, ऑडियो वायरल होने से चैंपियन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित भाजपा में एक बार फिर असहज स्थिति बन गई।

शुक्रवार को इस मामले को लेकर खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अभाविप कार्यकर्ता को भला-बुरा कहने का आशय नहीं था। अगर उनकी बातों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद या कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...