1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने की निंदा

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने की निंदा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने की निंदा

देहरादून: अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, अर्नब गिरफ़्तारी अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी पर एक कुठाराघात है। इमर्जेंसी के दिनों की याद दिलाता ये कुकृत्य कांग्रेस संस्कृति का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि लोकतंत्र में ईमानदार पत्रकारिता करने वालों की आवाज इस तरह से बंद करने की भर्त्सना करता हूं।

आपको बता दें कि अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने दो साल पुराने एक मामले को लेकर गिरफ्तार किया है। इसके बाद से ही उत्तराखंड में भी आक्रोश है। जगह-जगह इस मामले को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। अखिल भारतीय परिषद ने भी इसकी निंदा करते हुए महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही सरकार का पुतला फूंका।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...