1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लता मंगेशकर के निधन पर यूपी में दो दिन का राजकीय शोक

लता मंगेशकर के निधन पर यूपी में दो दिन का राजकीय शोक

 भारत रत्न लता मंगेशकर  का मुंबई में रविवार को निधन होने के बाद पूरू देश में शोक की लहर है। सुर सम्राज्ञी के निधन पर देश में 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भारत रत्न लता मंगेशकर  का मुंबई में रविवार को निधन होने के बाद पूरू देश में शोक की लहर है। सुर सम्राज्ञी के निधन पर देश में 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। फिल्म जगत, संगीत, राजनीति से जुड़े लोग समेत तमाम संगीत प्रेमी उनके निधन पर सदमे में हैं। लता मंगेशकर के निधन पर देश के कई अन्य राज्यों ने भी दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

सुबह जैसे ही ये खबर मिली कि मशहूर गायिका लता मंगेशकर नहीं रहीं तो लोग गमगीन हो गए। लता मंगेशकर ऐसी गायिका थीं जिनके दुनियाभर में करोड़ों फैन्स थे। पूरे देश में उनके निधन के बाद शोक छा गया और सरकार की ओर से भी दो दिनों का राजकीश शोक घोषित कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी महान गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर उत्तर प्रदेश में दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान कोई राजकीय समारोह नहीं होगा. राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...