1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 14 फरवरी को कई महान शख्सियत ने जन्म लिया, पढ़ें और जानिए विस्तार से

14 फरवरी को कई महान शख्सियत ने जन्म लिया, पढ़ें और जानिए विस्तार से

16  फरवरी की तारीख देश-दुनिया के इतिहास में काफी अहम रही है। 16  फरवरी के दिन कई महान लोगों ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।  वैसे ही कई महान शख्सियत ने जन्म लिया। चलिए  16 फ़रवरी के सफर पर राष्ट्रपति फिदले कास्त्रों ने फुलगेनसियो बतिस्ता को पराजित कर 16 फरवरी, 1959 में क्यूबा की सत्ता संभाली थी, इसी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ की शुरुआत की थी ।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

16  फरवरी की तारीख देश-दुनिया के इतिहास में काफी अहम रही है। 16  फरवरी के दिन कई महान लोगों ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।  वैसे ही कई महान शख्सियत ने जन्म लिया। चलिए  16 फ़रवरी के सफर पर राष्ट्रपति फिदले कास्त्रों ने फुलगेनसियो बतिस्ता को पराजित कर 16 फरवरी, 1959 में क्यूबा की सत्ता संभाली थी, इसी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ की शुरुआत की थी ।

जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 16  फरवरी 1982 में पहली बार कलकत्ता में किया गया था। टाटा मोटर्स ने 16 फरवरी, 2008 में सेना के लिए एक लाइट स्पेशइएस्टि व्हीकल नाम से एक वाहन उतारा ताकि इसके माध्यम से सेना को अपना सामर्थ्य दिखाने का मौका मिल सके। मध्य प्रदेश शासन द्वारा 16 फरवरी 2008 में पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया था।

16 फरवरी, 2009 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने साल 2009-2010 का अंतरिम बजट पेश किया था। 16 फरवरी, 2010 में हिन्दी के प्रख्यात कवि कैलाश वाजपेयी, अंग्रेजी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी और मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा समेत 23 लोगों को साल 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।

16 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 16 फ़रवरी के दिन कई मशहूर शख्सियत ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर अपना बड़ा नाम किया। हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार और लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म 16 फरवरी 1896 में हुआ था।

16 फरवरी, 1941 में भारतीय अभिनेता आईं.एस. जौहर का  जन्म हुआ था। भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफ़र का जन्म 16 फरवरी 1978 में हुआ था । 16 फ़रवरी को हुए निधन 16  फ़रवरी को कई  दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा भी कहा था।

16 फरवरी 1944 में हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादासाहब फालके का निधन हो गया था । 16 फ़रवरी 1956 में गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक मेघनाद साहा का निधन हुआ था। 16 फ़रवरी 2016 में संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव बुतरस घाली का निधन हुआ था।

16  फरवरी के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। आज की ख़ास पेशकश में बस इतना ही उम्मीद है आपको हमारा वीडियो पसंद आया होगा।  इसमें कुछ और जानकारी बढ़ानी हैं हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताये।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...