1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा की पहली सूची जारी, 58 में से 53 सीटों के प्रत्याशियों का किया एलान

बसपा की पहली सूची जारी, 58 में से 53 सीटों के प्रत्याशियों का किया एलान

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर पार्टी के 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहले चरण में 58 सीटों पर वोटिंग होना है। शेष 5 प्रत्याशियों का नाम एक या दो दिन में जारी किया जाएगा। 53 में से 4 मुस्लिम और 9 ब्राह्मण चेहरे उतारे हैं। 2 उम्मीदवार पिछड़े वर्ग से हैं जबकि महिलाएं सिर्फ 3 हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेेश: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर पार्टी के 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहले चरण में 58 सीटों पर वोटिंग होना है। शेष 5 प्रत्याशियों का नाम एक या दो दिन में जारी किया जाएगा।

 

यूपी चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। माना जा रहा था कि मायावती बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेंगी, लेकिन 53 नाम ही फाइनल हो सके हैं। नीचे देखिए पूरी लिस्ट।

मायावती ने जन्मदिन के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वे इस बार भी चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि उन्होंने विरोधियों को बताया कि वे इससे पहले कब कब लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

मायावती ने कहा कि हमारे जन्मदिन को सभी कार्यकर्ता सादगी से मना रहे हैं। इसके लिए उनका आभार है। इस दौरान कोविड नियमों का पालन किए जाने की बात कही जा रही है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कार्यकर्ता हमारे जन्मदिन को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज का दिन दलित कल्याण दिवस का है। उन्होंने कहा कि बसपा ने हमेशा दलितों, पिछड़ों और वंचितों के लिए काम किया है। जनता एक बार फिर बसपा को सत्ता में ला रही है।

मायावती ने शनिवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें पिछले दिनों बसपा में आए कांग्रेस के पूर्व नेता और हाल में में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद को टिकट दे दिया है। सहारनपुर के गंगोह से उन्हें टिकट दिया गया है। वहीं, कैराना से राजेंद्र उपाध्याय को टिकट मिला है। शामली से ब्रिजेंद्र मलिक, बुधाना से हाजी मोहम्मद अनीस, मुजफ्फरनगर से पुष्पांकर पाल और मीरापुर से मोहम्मद सलीम को टिकट दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...