1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 107 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, पढ़ें पूरी खबर…

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 107 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, पढ़ें पूरी खबर…

बीजेपी ने शनिवार को 107 अम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रहा। वे गोरखपुर शहर से उम्मीदवार होंगे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश:  बीजेपी ने शनिवार को 107 अम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रहा। वे गोरखपुर शहर से उम्मीदवार होंगे। पहले उनका नाम अयोध्या से तय माना जा रहा था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी।

पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं। 107 सीटों में 44 में ओबीसी, 19 में एससी और 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में 21 नए चेहरे हैं।

प्रधान ने कहा, ‘‘आज हमने 107 प्रत्याशियों की घोषणा की है। उसमें वर्तमान विधायक 83 थे। हमने उनमें से 63 को फिर से टिकट दिया है। हम 20 सीटों पर उन मित्रों को अन्य कामों में नियोजित करना तय किया है।’’

पहले और दूसरे चरण में कुल 113 सीटों पर मतदान होना है। पार्टी ने पहले चरण की एक और दूसरे चरण की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की।

प्रधान ने कहा कि इन आठ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर विचार-विमर्श हुआ है और इस पर फैसला लेने का अधिकार भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पर छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ सीटें गठबंधन में शामिल दलों को भी जाएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा का अपना दल (एस) और निषाद पार्टी से गठबंधन हुआ है।

वही, इससे पहले आज मायावती बसपा के 53 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। सपा-रालोद गठबंधन ने 29 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम जारी होने का इंतजार कर रही थी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...