चौ. चरण सिंह विवि के उर्दू विभाग में सात से दस अगस्त तक चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में युवा साहित्यकारों को मंच मिलेगा।
एचओडी प्रो. असलम जमशेदपुरी के अनुसार वेबिनार का आयोजन उर्दू अन्जुमन बर्लिन, यूरोपियन लिटरेरी सोसायटी डेनमार्क एवं इलाहाबाद विवि संयुक्त रूप से करेंगे। ’21 वीं सदी में उर्दू शोध और समालोचना की दिशा और दशा विषय पर इस ऑनलाइन वेबिनार का उद्देश्य उर्दू भाषा के विकास एवं साहित्यिक उत्थान के साथ युवा साहित्यकारों के साहित्य को परखना, उनके कार्यों को जनता के समक्ष लाना तथा उन्हें अन्तरराष्ट्रीय पटल उपलब्ध कराना है। प्रो.जमशेदपुरी के अनुसार वेबिनार में 20 से अधिक विवि के एमए, एमफिल एवं पीएचडी स्कॉलर शोधपत्र पेश कर सकेंगे। मिस्र, मॉरीशस, बांग्लादेश, टर्की, जर्मनी, डेनमार्क सहित विभिन्न विवि के स्कॉलर भी भाग लेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. शादाब अलीम, डॉ. इरशाद स्यानवी, फैजान अंसारी, मुहम्मद शमशाद मौजूद रहे।