1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. UpComing Episode: सीरियल ‘अनुपमा’ में काव्या का हाई वोल्टेज ड्रामा, वनराज ने अनुपमा से दिल की कही बात

UpComing Episode: सीरियल ‘अनुपमा’ में काव्या का हाई वोल्टेज ड्रामा, वनराज ने अनुपमा से दिल की कही बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UpComing Episode: सीरियल ‘अनुपमा’ में काव्या का हाई वोल्टेज ड्रामा, वनराज ने अनुपमा से दिल की कही बात

सीरियल ‘अनुपमा’ में दर्शकों को हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या जानबूझकर पतंग के मांझे से अपना हाथ काट लेती है। काव्या के हाथ से खून निकलने लगता है। ये देखकर नंदिनी जोर से चिल्लाती है और उसके पास चली जाती है।

काव्या सोचती है कि वनराज जो अनुपमा के पास खड़ा है, उसके पास आ जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होता। वनराज काव्या के पास नहीं जाता। वनराज अनुपमा के पास जाकर कहता है कि उसे एक बात कहनी है। वो कहता है आसमान को चांद की कद्र नहीं होती, क्योंकि चांद उसके पास होता है। मैं आसमान से जब जमीं बना, तब मुझ समझ आया कि चांद क्या होता है। वनराज अनुपमा से आई लव यू कहता है। वो अनुपमा से पूछता है कि उसके दिल में क्या अभी भी थोड़ी जगह है।

इस बीच समर को नंदिनी की डायरी लगती है, जिसे वो पढ़ने लगता है। उस डायरी में समर के बारे में बहुत कुछ लिखा होता है। समर ये सब पढ़कर काफी खुश हो जाता है और उसे गले लगा लेता है।

अब तक आपने देखा कि अनुपमा मकर संक्रांति के लिए वनराज से पूछती है कि वो कौन से रंग पहनेंगे? वो कहती है कि उन्‍हे हल्‍का रंग पसंद है, काव्‍या ने बताया था, इसलिए वो उनके लिए व्‍हाइट कलर का कुर्ता निकाल कर रख रही है। लेकिन वनराज उसे कहता है कि वो पीले रंग का कुर्ता पहनेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...