1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Upcoming Episode: सीरियल ‘अनुपमा’ में बा ने इशारों में कही ये बात, समर के हाथ लगी नंदिनी की डायरी

Upcoming Episode: सीरियल ‘अनुपमा’ में बा ने इशारों में कही ये बात, समर के हाथ लगी नंदिनी की डायरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Upcoming Episode: सीरियल ‘अनुपमा’ में बा ने इशारों में कही ये बात, समर के हाथ लगी नंदिनी की डायरी

सीरियल ‘अनुपमा’ एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे निकल गया।  अनुपमा वनराज के कुर्ता पहनने में मदद करती है। घर के सारे लोग पतंग उड़ाने की तैयारी करते है। बा किंजल से पूछती है कि कही राखी तो नहीं आ रही। जिसके जवाब में किंजल कहती है आज मां यहां नहीं आने वाली।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या वनराज के फोन नहीं उठाने से काफी परेशान है। बा अनुपमा को समझाती है कि पतंग छूट जाने से उसे लपक कर पकड़ लेना चाहिए, क्योंकि पतंग भले ही दूसरे के छत पर हो, लेकिन है तो अपनी ना. सारे लोग पतंग उड़ाने के लिए जाने लगते है।

काव्या सोचती है कि आज फिर इस पर्व में वनराज उसके साथ नहीं है, लेकिन वो इस बार उससे ज्यादा दूर नहीं है। समर काव्या के घर जाकर उसे बुलाकर लाता है। इस बीच समर को नंदिनी की डायरी लगती है, जिसे वो पढ़ने लगता है। उस डायरी में समर के बारे में बहुत कुछ लिखा होता है। समर ये सब पढ़कर काफी खुश हो जाता है और उसे गले लगा लेता है।

पतंग उड़ाने के चक्कर में वनराज का ध्यान बार-बार अनुपमा पर जाता है। इधर काव्या भी पतंग उड़ाने के लिए आती है, लेकिन किसी का ध्यान उसपर नहीं जाता।

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा का सब्र टूटता है, वह बा से कहती है 25 सालों से मैंने पत्‍नी होने के सारे फर्ज निभाए। वह अपने बेटे को क्‍यों नहीं समझाती, गर्लफ्रेंड उनकी, घर छोड़कर वो गए, बावजूद इसके वह बेटे को समझाना छोड़कर उसे समझा रही है।

अनुपमा मकर संक्रांति के लिए वनराज से पूछती है कि वो कौन से रंग पहनेंगे? वो कहती है कि उन्‍हे हल्‍का रंग पसंद है, काव्‍या ने बताया था, इसलिए वो उनके लिए व्‍हाइट कलर का कुर्ता निकाल कर रख रही है।

लेकिन वनराज उसे कहता है कि वो पीले रंग का कुर्ता पहनेगा. जिसे सुनकर वो हैरान रह जाती है। क्‍योंकि पहले जब वो ये कुर्ता वनराज के लिए लाई थी जो काव्‍या ने यह कहकर मना कर दिया था कि वनराज को हल्‍का रंग पसंद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...