1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. अंडरगारमेंट्स जल्द होता है ‘एक्सपायर’, अगर आप भी पहन रहे है एक्सपायरी अंडरवेयर तो हो सकती है ये समस्या

अंडरगारमेंट्स जल्द होता है ‘एक्सपायर’, अगर आप भी पहन रहे है एक्सपायरी अंडरवेयर तो हो सकती है ये समस्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अंडरगारमेंट्स जल्द होता है ‘एक्सपायर’, अगर आप भी पहन रहे है एक्सपायरी अंडरवेयर तो हो सकती है ये समस्या

नई दिल्ली: अगर कोई चीज इस दुनिया में आयी है तो उसका अंत भी होना तय है फिर चाहे वो इंसान हो या मानव निर्मित कोई भी चीज। क्या आप जानते है कि कपड़ों की भी एक्सपायरी डेट होती है। और खासकर की अंडर गारमेंट्स की एक्सपायरी डेट को लेकर आपको जागरुक होने की सबसे ज्यादा जरुरत है। तो आज हम आपको पुरुषों के अंडर गारमेंट्स के बारे में ऐसी बात बताने जा रहे जिसे जानना आप सभी का बहुत जरुरी है।

दरअसल, पुरुषों को अपने अंडरवियर तो लेकर जागरुक होने की बेहद जरुरत है। कई पुरुषों को अपने अंडरवियर खरीदने और बदलने की लापरवाही करते देखा जाता है। तो सभी पुरुषों को ये ध्यान रखना चाहिए कि उनका अंडरवियर कब लिया गया है और कितना पहना जा चुका है।

कितना यूज करना चाहिए अंडरवियर-

पुरुषों को हर दिन अंडरवियर चेंज करना चाहिए, उनको अच्छी तरह साफ करना चाहिए और दागदार-धब्बेदार, धीले होने या फटने पर अपना अंडरवियर फेंक देना चाहिए। साथ ही 8 से 10 महिनें से ज्यादा अंडरवियर नहीं पहनना चाहिए।

अंडरवियर की एक्सपायरी डेट हो गयी तो हो सकती है ये दिक्कत-

इंफेक्शन (Infection)

रैशेज-खुजली (Rashes)

दाद-खाज (Herpes)

शुक्राणुओं की कमी (Sperm Count)

पेनिस में दुर्गंध (Smelly Penis)

बता दें कि इस तरह की समस्या गंदे और बहुत पुराने अंडरवियर पहनने से होती है। तो हमें इन बातों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करमना चाहिए । इसलिए अंदरूनी दिक्कतों से बचने के लिए पुरुषों अपने अंडरवियर को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अंडरवियर को धोने से उसके बैक्टरिया पूरी तरह नहीं मरते हैं। उसके लिए आपको अंडरवियर अच्छी तरह साफ करने के बाद तेज धूप में डालना चाहिए। सूरज की पैराबैगनी किरणें (UV Rays) जीवाणुओं को मारने का काम करती है। साथ ही पुराने अंडरवियर का प्रयोग बहुत लंबे समय तक नहीं करना चाहिए। क्योंकि फैब्रिक एक लंबे समय के बाद सुरक्षा देना बंद कर देते हैं।

कैसा अंडरवियर खरीदना चाहिए-

अक्सर पुरुष नए अंडरवियर खरीदते वक्त गलतियां कर बैठते है तो अगर आप नये अंडरगारमेंट्स ले रहे है तो याद रहे  बहुत ज्यादा टाइट या ज्यादा लूज भी अंडरवियर ना लें इसे पहनने से आपको दिक्कत हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...