1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. U19 World Cup 2020: ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

U19 World Cup 2020: ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
U19 World Cup 2020: ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वॉर्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने विश्वकप अंडर-19 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। भारतीय टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने 82 गेंदो पर सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली। अंत में अर्थल अंकोलेकर ने नाबाद 55 रनों की अहम पारी खेली और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में बड़ा रोल अदा किया।

जिसके बाद गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरी टीम इंडिया के गेंदबाजो ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया। ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजो के सामने पूरे मैच में संघर्ष करते नजर आए। अंत में कंगारू टीम 43.3 ओवर में महज 159 रनों पर ही सिमट गई। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का विश्वकप का सफर यहीं पर खत्म हो गया।

भारत के लिए कार्तिक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए तो आकाश सिंह के हाथ 3 सफलता लगी और रवि बिश्नोई को 1 सफलता मिली। अब भारतीय टीम पांचवी बार अंडर-19 विश्वकप का खिताब जीतने से महज दो कदम दूर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...