टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा की भूमिका से शिवांगी जोशी काफी पॉपुलर हो गई है। शिवांगी बेहद खूबसूरत है और उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। एक्ट्रेस शो छोड़ चुकी है, लेकिन उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जाती है।
बीते मंगलवार को ही मोहसिन खान और शिवांगी जोशी स्टारर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को पूरे 12 साल पूरे हुए हैं। इस दौरान शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने सेट पर ही पूजा रखवाई थी। हाल ही में इस सीरियल के 3300 एपिसोड भी पूरे हुए हैं। सेट पर पूरी टीम ने मिलकर पूजा खत्म करते ही 3300 नम्बर वाला स्पेशल केक भी काटा था।
View this post on Instagram
दरअसल, हाल ही में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की ‘नायरा’ यानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर आने वाले एपिसोड की एक झलक शेयर की है। इस झलक में शिवांगी जोशी एक बॉक्सर के आउटफिट में ग्लव्स पहने पोज देते हुए बॉक्सिंग रिंग में नजर आ रहे हैं। वो गुस्से से कैमरे की ओर देख रही हैं. इस लुक में ‘नायरा’ के तेवर काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं। ये लुक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आगे आने वाले एपिसोड्स में दिखाई देगा।