टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंनें बिकिनी में फोटो शेयर की थी। निया कि इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रही थी।
वही, एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं। निया की इन फोटोज को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।

फोटोज में निया पिंक मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें गोवा बीच की हैं, जहां पर इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। तस्वीरों में निया बोल्ड अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।
इससे पहले निया ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह गोवा बीच पर पिंक बिकिनी पहने मस्ती करती नजर आई थीं। निया शर्मा और रवि दुबे की जोड़ी को जमाई राजा के सीजन वन को फैन्स ने खूब पसंद किया था। निया ने टीवी शो काली के जरिए टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था।

इसके बाद निया शर्मा सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में नजर आई थीं। निया शर्मा ने ‘जमाई राजा’ में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। हाल ही में निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।