1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. टीवी एक्ट्रेस हिना खान हॉट अंदाज में आई नजर, तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

टीवी एक्ट्रेस हिना खान हॉट अंदाज में आई नजर, तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टीवी एक्ट्रेस हिना खान हॉट अंदाज में आई नजर, तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। अपने इस खास वेकेशन के लिए एक्ट्रेस ने मालदीव को चुना है। हिना यहां अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल और परिवार के साथ पहुंची हैं। इस दौरान एक्ट्रेस यहां से अपनी खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के फैंस भी खासा उत्साहित हैं।

मालदीव ने अपने वेकेशन को बहुत ही शानदार तरह से एन्जॉय कर रही हैं हिना खान

एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, हिना खान के हर वीडियो की तरह यह भी सुर्खियों में आ गया है. हाल ही में हिना खान ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह अपने बॉयफ्रेंड रॉकी और परिवार के साथ नजर आ रही थीं।

हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं। फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था। इसी साल हिना खान की वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 2’ भी रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं। हिना खान ने अपने टीवी करियर में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। वह बॉलीवुड फिल्म ‘हैक्ड’ में भी काम कर चुकी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...