1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का हुआ निधन, कोरोना वायरस का थी शिकार

टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का हुआ निधन, कोरोना वायरस का थी शिकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का हुआ निधन, कोरोना वायरस का थी शिकार

टीवी जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही। पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रही एक्ट्रेस दिव्या भटनागर ये लड़ाई हार गई हैं। दिव्या भटनागर का निधन हो गया है।

धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ का किरदार निभाने वाली दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। दिव्या की हालत गंभीर बताई जा रही थी, उनका ऑक्सीज़न लेवल कम हो रहा था जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

वेंटिलेटर पर कई दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस इस लड़ाई को जीत नहीं सकीं और हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।

दिव्या भटनागर के निधन पर ‘साथ निभाना साथिया’  फेम देवोलीना भट्टाचार्य ने शोक जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘जब कोई किसी के सथ नहीं होता था तो बस तुम ही होती थी। दिवु तुम ही तो मेरी अपनी थी, जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। मुझे पता है तुम्हारा जीवन बहुत मुश्किलों से भरा था। तकलीफ बरदाश करने लायक नहीं थी, पर आज मुझे पता है कि तुम एक बेहतर जगह हो, सभी तकलीफों से दूर। मैं तुम को याद करूंगी दिवु, तुम को पता था मैं तुम को चाहती थी और प्यार करती थी। बड़ी तुम थी पर बच्ची भी तुम थीय़ आपकी आत्मा को भगवान शांति दें। जहां भी हो तुम बस खुश रहो। तुम सभी मिस करेंगे और याद भी। आई लव यू. तुम बहुत जल्दी चली गई।’

मां ने कहा था, ‘दिव्या ने हमारी जानकारी के बिना शादी की थी। हम इस शादी के विरोध में थे। दिव्या पहले मीरा रोड पर एक बड़े घर में रहती थी। लेकिन शादी के बाद वो ओशिवारा में एक छोटे से घर में रहने लगी। उसका पति भी फ्रॉड निकला, उसे छोड़कर चला गया’।

आपको बता दें कि दिव्या ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अलावा सेठजी, सिलसिला प्यार का, कभी हां कभी नां, कभी सौतन कभी सहेली, प्रीतो, श्रीमान श्रीमती फिर से, तेरा यार हूं मैं जैसे सीरियल्स में नज़र आई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...