1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. टीवी एक्टर शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने की शादी का वीडियो वायरल, फैंस ने दी बधाई

टीवी एक्टर शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने की शादी का वीडियो वायरल, फैंस ने दी बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टीवी एक्टर शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने की शादी का वीडियो वायरल, फैंस ने दी बधाई

टीवी एक्टर शाहीर शेख इन दिनों गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से शादी करने को लेकर चर्चा में हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में दोनों शादी कर फैन्स को चौंका दिया।

शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने कोरोना के चलते कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया था। अब दोनों की इस कोर्ट मैरिज का वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं।

वीडियो में शाहीर शेख व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं वहीं, स्काय ब्लू ड्रेस में रुचिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन करते दिख रहे हैं।

शाहीर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हमारे रिश्‍ते की सबसे अच्‍छी बात यह है कि हम पहले अच्‍छे दोस्‍त हैं, फिर पति-पत्‍नी। एक एक्‍टर होने के नाते मुझे हर पल कैमरे के सामने एक किरदार में रहना पड़ता है, लेकिन मुझे एक ऐसी पार्टनर मिली है, जिसके सामने मैं वह बना रह सकता हूं, जो मैं असल में हूं।’

बता दें कि रुचिका कपूर, एकता कपूर फिल्म्स की हेड हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शाहीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया था।

दो साल पहले शाहीर की मुलाकात रुचिका से एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। उस समय रुचिका फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के काम में व्यस्त थीं। दोनों अच्छे दोस्त बने और डेढ़ साल पहले ही डेट करना शुरू किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...