कई बार चाहे कितना भी ध्यान रखा जाए लेकिन कुछ ना कुछ वास्तु दोष रह ही जाता है। ऐसे में कई ऐसे उपाय है जिनको आजमाने से आपके वास्तु दोष जड़ से नष्ट हो जाएंगे।
अगर आपके घर में अधिक नकारात्मक माहौल है तो आपको घर में रामायण के अखंड पाठ करवाने चाहिए। इससे घर में ऊर्जा का प्रवाह अच्छा होता है और दोष दूर होते है। हर मंगलवार अखंड ज्योति जलाकर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
अगर आपके घर में बार बार कोई बीमार होता है तो उसके लिए आपके घर के दरवाज़े पर ॐ या स्वास्तिक के चिन्ह बनाने चाहिए। इसके लिए मुख्यद्वार के ऊपर हनुमान जी के चरणों का सिंदूर लेकर नौ अंगुल लंबा नौ अंगुल चौड़ा स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
अगर आपके घर में धन की समस्या आ रही है तो आपको तुलसी और केले का पूजन करना शुरू करने देना चाहिए। दरअसल गुरु धन के कारक है और वो केले के पेड़ के कारक है वही तुलसी विष्णु प्रिय है। तुलसी की सेवा करने से धन की कमी नहीं होती है।