अपने बिजी स्केजूल के बावजूद, बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत करना नहीं भूलते हैं। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘द फ्लाइंग जट्ट’ में सुपरहीरो का किरदार निभा चुके हैं।
अब सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी सिंगिंग टीचर सुजैन डीमैलो के साथ गाने की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के पीछे उनके आइडल माइकल जैक्सन की खूबसूरत पेंटिंग दीवार पर लटकी नजर आ रही है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, “यहां कुछ झलकियां दिखा रहा हूं कि कैसे मैंने कैसानोवा की तैयारी की है मेरी कमाल की टैलेंटेड सिंगिंग टीचर सुजैन डीमैलो के साथ।
टाइगर ने वीडियो के कैप्शन में अपनी टीचर का शुक्रिया करते हुए लिखा, “थैंक्यू मैम मेरे जैसे अनाड़ी के साथ इतना धैर्य बनाए रखने के लिए। प्रैक्टिस का पूरा वीडियो जल्द ही मेरे चैनल पर उपलब्ध होगा।” मालूम हो कि टाइगर श्रॉफ का यूट्यूब चैनल भी है जिस पर वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े वीडियो साझा करते रहते हैं। वही फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की थी। इसी के साथ टाइगर श्रॉफ जल्द ही हीरोपंती 2 में नज़र आएंगे और इस फिल्म को डायरेक्ट अहमद खान कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को रिलीज इसी साल 2021 में 16 जुलाई को की जाएगी। वहीं टाइगर गणपत पार्ट 1 में भी नजर आएंगे और इस फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल कर रहे हैं।