1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics : भारतीय महिला हॉकी टीम की ब्रॉन्ज में मिली हार के बाद कोच का बड़ा फैसला, सुनकर टूट जाएगा फैंस का दिल

Tokyo Olympics : भारतीय महिला हॉकी टीम की ब्रॉन्ज में मिली हार के बाद कोच का बड़ा फैसला, सुनकर टूट जाएगा फैंस का दिल

टोक्यो ओलंपिक गेम्स में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल में मिली हार के बाद मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने बड़ा ऐलान किया है। जिससे भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ उनके फैंस को भी बड़ा झटका लग सकता है। शोर्ड मारिन ने कहा कि ओलंपिक गेम्स में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल का प्लेऑफ मुकाबला इस टीम के साथ उनकी आखिरी जिम्मेदारी थी।

By: Amit ranjan 
Updated:
Tokyo Olympics : भारतीय महिला हॉकी टीम की ब्रॉन्ज में मिली हार के बाद कोच का बड़ा फैसला, सुनकर टूट जाएगा फैंस का दिल

नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक गेम्स में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल में मिली हार के बाद मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने बड़ा ऐलान किया है। जिससे भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ उनके फैंस को भी बड़ा झटका लग सकता है। शोर्ड मारिन ने कहा कि ओलंपिक गेम्स में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल का प्लेऑफ मुकाबला इस टीम के साथ उनकी आखिरी जिम्मेदारी थी।

कोच शोर्ड को दिया जा रहा श्रेय

47 साल के कोच शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) की देखरेख में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) ने ओलंपिक गेम्स (Olympic Games) में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के चौथे स्थान पर रहने का श्रेय उनकी ट्रेनिंग को दिया जा रहा है।

छोड़ेंगे महिला हॉकी टीम का साथ

ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) के खिलाफ करीबी मुकाबले में टीम को 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के कुछ घंटे के बाद कोच शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। नीदरलैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘मेरा कोई प्लान नहीं है क्योंकि भारतीय महिलाओं के साथ यह मेरा आखिरी मैच था। यह अब जानेका (शोपमैन) के हवाले है।’

कार्यकाल बढ़ाना नहीं चाहते कोच मारिन

यह पता चला है कि शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) और टीम के विश्लेषणात्मक कोच जानेका शोपमैन (Janneka Schopman) दोनों को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा कार्यकाल विस्तार की पेशकश की गई थी, लेकिन मुख्य कोच ने निजी कारणों से इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया।

जानेका शोपमैन को मिलेगी जिम्मेदारी?

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि जानेका शोपमैन (Janneka Schopman) के अब फुलटर्म बेसिस पर मारिन का पद संभालने की उम्मीद है। मारिन को 2017 में भारतीय महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया था। उन्हें इसके बाद पुरुष टीम का कोच बना दिया गया।

लंबे वक्त से हैं भारतीय महिला टीम के कोच

हालांकि 2018 में शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) के फिर से महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया। मारिन ने नीदरलैंड के लिए खेला है, और उनकी देखरेख में नीदरलैंड की अंडर -21 महिला टीम ने वर्ल्ड कप खिताब और सीनियर महिला टीम ने 2015 में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

16 महीने से घर नहीं जाए पाए कोच

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण लागू प्रतिबंधों की वजह से कोच शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) पिछले 16 महीने से अपने घर नहीं जा पाए है। उनके इस्तीफे के फैसले को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। अब वो अपने परिवार से मिलना चाहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...