1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. क्रिकेट के महान खिलाड़ी और मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स का 36वां जन्मदिन आज

क्रिकेट के महान खिलाड़ी और मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स का 36वां जन्मदिन आज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्रिकेट के महान खिलाड़ी और मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स का 36वां जन्मदिन आज

क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का आज 36वां जन्मदिन है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके एबी एक बार फिर से आईपीएल के सीजन-13 में खेलते नजर आएंगे।

डिविलियर्स ने हाल ही में कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम में उनकी वापसी आईपीएल की फॉर्म पर निर्भर करेगी। एबी डिविलियर्स ने कहा था कि वह संन्यास लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना चाहेंगे।

बता दें डिविलियर्स ने 23 मई 2018 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में डिविलियर्स ने बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए एक मैच में डिविलियर्स ने सबसे तेज 31 गेंदों में शतक जड़ा था। इस रिकॉर्ड को आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया। इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए ऐसे बहुत से रिकॉर्ड डिविलियर्स ने अपने नाम किए हैं।

बात अगर डिविलियर्स के इंटरनेशनल वनड़े क्रिकेट की करे तो डिविलियर्स ने 228 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 53.50 की औसत से 9,577 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 176 रन है।

टेस्ट क्रिकेट में भी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार प्रदर्शन किया हैं। 114 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 278 है।

तो वहीं टी-20 इंटरनेशनल में डिविलियर्स ने 78 मैचों में 26.12 की औसत से 1672 रन बनाए हैं जिसमे उनके नाम 10 अर्धशतक हैं और नाबाद 79 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...