1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज रक्षाबंधन और श्रावण का अंतिम सोमवार : जानिए शुभ योग

आज रक्षाबंधन और श्रावण का अंतिम सोमवार : जानिए शुभ योग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज रक्षाबंधन और श्रावण का अंतिम सोमवार : जानिए शुभ योग

आज 3 अगस्त का दिन बड़ा ही शुभ और पावन है , इस दिन श्रावण माह की पूर्णिमा है ,आज चंद्रमा सूर्य के साथ अपनी ही राशि में श्रवण नक्षत्र में है और इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है।

इसके अलावा आज श्रावण माह का आखिरी सोमवार भी है जिससे शिव को प्रसन्न करने का मौका भी आज भक्तों के पास है।

6 जुलाई से सावन का पवित्र महीना आरंभ हुआ था। इस बार कुल मिलाकर पांच सावन सोमवार थे जिसमें से अंतिम सावन सोमवार 3 अगस्त यानि आज है।

इस दिन तीर्थों के जल अथवा अनेक प्रकार की सामग्रियों से परमेश्वर श्री शिव अभिषेक करना, पंचाक्षर मंत्र का जाप, जप-तप, पूजा-पाठ और दान पुण्य का विशेष महत्व रहता है।

राखी का पर्व सुबह 09:30 बजे से आरंभ होगा। दोपहर में 01:35 बजे से लेकर शाम को 04:35 बजे तक का समय राखी बांधने के लिए अति शुभ है। इसके बाद शाम को 07:30 बजे से 09:30 बजे तक राखी बांधने के लिए मुहूर्त शुभ रहेगा।

रक्षा बंधन के दिन इस बार सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान दीर्घायु का शुभ संयोग बन रहा है। यह संयोग पूरे 29 वर्षों के बाद बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में हर मनोकामना पूर्ण होती है तो वहीं दीर्घायु योग में आयु लंबी होने की कामना पूरी होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...