1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज सोमवती अमावस्या : आज रात एक उपाय से मिलेगी सफलता

आज सोमवती अमावस्या : आज रात एक उपाय से मिलेगी सफलता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज सोमवती अमावस्या : आज रात एक उपाय से मिलेगी सफलता

वर्तमान में शिव का प्रिय श्रावण माह चल रहा है और आज अमावस्या है ,सोमवार होने से इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है और इस दिन का धार्मिक रूप से बड़ा महत्त्व है।

47 साल बाद हरियाली और सोमवती अमावस एक दिन आई है। इस दिन शनि , गुरु चन्द्रमा तीनों अपनी अपनी राशियों में विराजमान है।

हम सब इस बात को जानते है कि शिव जी सबसे जल्दी खुश और प्रसन्न होने वाले देवता है और वो बहुत जल्दी भक्तों को वरदान देने का काम करते है।

आज के दिन आप अपने पूजा घर में ईशान कोण में एक घी का दीपक जलाकर श्री सूक्त का पाठ कीजिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको मिल जाएगा।

इसके अलावा अगर कोई महामारी या समस्या काफी समय से चली आ रही है तो आज के दिन आप शिव जी का अभिषेक कर ॐ नम: शिवाय की माला का जाप करें, इससे आपको जल्द समस्या से राहत मिलेगी।

रुद्राभिषेक में सृष्टि की समस्त मनोकामनायें पूर्ण करने की शक्ति है अतः अपनी आवश्यकता अनुसार अलग-अलग पदार्थों से अभिषेक करके प्राणी इच्छित फल प्राप्त कर सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...