1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज संकष्टी चतुर्थी : भगवान गणेश को कैसे करें प्रसन्न, जानिए

आज संकष्टी चतुर्थी : भगवान गणेश को कैसे करें प्रसन्न, जानिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज संकष्टी चतुर्थी : भगवान गणेश को कैसे करें प्रसन्न, जानिए

आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है जिसे पुराणों में संकष्टी चतुर्थी का नाम दिया गया है। आज शुक्रवार को अश्लेशा नक्षत्र है। संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा घर में सुख शांति और समृद्धि लाती है।

भगवान गणेश को विध्नहर्ता माना जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से सभी तरह के कार्यों को पूरा करने में जरूर सफलता मिलती है।

श्री गणेश जी को सभी देवताओं में पहला स्थान मिला हुआ है इसलिए उन्हें प्रथम देव कहा जाता है। उनकी सेवा और आराधना से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते है।

गणेश को दूर्वा (घास) बहुत प्रिय है इसलिए संकष्टी चतुर्थी के दिन उन्हें दूर्वा जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

भगवान गणेश के मंत्र ॐ गं गणपतये नम: के प्रतिदिन जाप करने से आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...