1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नागपुर: नेशनल फायर सर्विस कॉलेज का अमित शाह ने आज किया लोकार्पण

नागपुर: नेशनल फायर सर्विस कॉलेज का अमित शाह ने आज किया लोकार्पण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नागपुर: नेशनल फायर सर्विस कॉलेज का अमित शाह ने आज किया लोकार्पण

महाराष्ट्र के नागपुर में नेशनल फायर सर्विस कॉलेज के नए परिसर का उद्घाटन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, 1956 से ही राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा महाविद्यालय नागपुर में बना हुआ था। आज 42 एकड़ से भी ज्यादा भूमि में सभी अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक आधुनिक महाविद्यालय का अत्याधुनिक परिसर बनकर आज देश का समर्पित करने का मौका है। ये समग्र देश के लिए बहुत गौरव का मौका है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 1999 में जब ओडिशा में सुपर साइक्लोन आया तो लगभग 10 हजार लोग मारे गए थे। और हाल ही में आए तीन चक्रवात में 64 लोगों ने अपनी जान गवाई। मैं मानता हूं कि 4 वर्ष के अल्पकाल के अंदर हमने बहुत बड़ी सिद्धि प्राप्त की।

भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सुभाष चंद्र बोस पुरस्कार शुरु किया है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एनडीआरएफ की पहचान हो रही है। नेपाल में भूकंप के समय भी एनडीआरएफ ने वहां तुरंत मदद पहुंचाई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...