1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. देश का आज 72वां गणतंत्र दिवस,अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई

देश का आज 72वां गणतंत्र दिवस,अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश का आज 72वां गणतंत्र दिवस,अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई

मुबंई: देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सभी ओर गर्व और देशभक्त‍ि की अनुभूति है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री भी रिपब्लिक डे की बधाई दे रही है।

इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

देखें ट्वीट-

नई दिल्ली। देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर पूरा देश देशभक्ति में डूबा हुआ नज़र आ रहा है। सोशल मीडिया पर आम से लेकर खास तक सभी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हुआ दिखाई दे रहा है।

बॉलीवुड जगत से भी कई सेलेब्स ने अपने अनोखे अंदाज में गणतंत्र दिवस को मनाया और लोगों को शुभकामनाएं दीं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सिंगर ए.आर रहमान, जॉन अब्राहम और कई सेलेब्स ने फैंस को बधाई दी।

अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वह तिरंगे को नमन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्वीट करते हुए बिग बी लिखते हैं…’26 जनवरी.. रिपब्लिक डे। सुख शांति समृद्धि और .. सुरक्षित रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...