1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हर व्यक्ति को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानें आचार्य चाणक्य की ये बातें

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हर व्यक्ति को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानें आचार्य चाणक्य की ये बातें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हर व्यक्ति को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानें आचार्य चाणक्य की ये बातें

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के उस नीति की बात करेंगे, जिसमें उन्होने बताया है कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हर व्यक्ति को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान…

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि ज्ञानी पुरुष की डांट भी बहुत कुछ सिखाती है और भविष्य उज्जवल कर सकती है। इसलिए मूर्खों की बहस में खुद को बुद्धिमान साबित करने से बेहतर है किसी ज्ञानी पुरुष की डांट सुन लेना। चाणक्य कहते हैं विद्वानों का सम्मान करने वाले लोगों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में अन्न का भंडारण सही तरीके से किया जाता है, गरीबों की मदद की जाती है, अन्न का सम्मान किया जाता है और पशु-पक्षियों को अनाज खिलाया जाता है। उन पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा रहती है।

उन्होने आगे बताया है कि स्त्री को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में स्त्री का सम्मान किया जाता है और पति-पत्नी के बीच मान-सम्मान होता है। ऐसे घरों में मां लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में पारिवारिक कलह रहता है, ऐसी जगह से मां लक्ष्मी हमेशा के लिए चली जाती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...