1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आईपीएल 2020 में नहीं खेलेगा यह विश्वविजेता खिलाड़ी

आईपीएल 2020 में नहीं खेलेगा यह विश्वविजेता खिलाड़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईपीएल 2020 में नहीं खेलेगा यह विश्वविजेता खिलाड़ी

आईपीएल के इस सीजन में साल 2019 की विश्व विजेता इंग्लैड का यह खिलाड़ी नहीं खेलेगा। बता इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया है। बता दे, दिसंबर में हुई नीलामी में इस ऑलराउंडर को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के घरेलू टेस्ट सीजन के लिए तरोताजा रहने के मकसद से अपना नाम टूर्नामेंट से वापस ले लिया।

वोक्स ने साल 2018 के बाद से कोई टी-20 क्रिकेट नहीं खेला है। वोक्स आखिरी बार इंग्लैंड के लिए नवंबर 2015 में किसी इंटरनेशनल टी-20 में नजर आए थे। वहीं बात अगर आईपीएलमें वोक्स की करे तो साल 2017 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 17 विकेट लेने वाले क्रिस 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए महज पांच ही मैच खेले थे, इस दौरान उन्होंने 10.36 रन की औसत से रन लुटाए थे।

बताते चले, 4 जून से इंग्लिश समर सीजन की शुरुआत हो रही है। इस दौरान इंग्लैंड को छह घरेलू टेस्ट मैच खेलने हैं। अब वोक्स को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह मिली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...