रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: संगीत आज हर किसी को भाता है, लेकिन क्या आप ने कभी सोचा था कि किसी के संगीत पर कुत्ते-बिल्ली के अलावा इंसान भी संगीत को सुनकर भागने लगे। यदि आपने आज से पहले नहीं सुना था तो इस हकीकत को आप भी जान लिजिए। दरअसल, संगीत के उस्ताद माने जाने वाले ए आर रहमान ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद ही फनी विडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोकनहीं पायेंगे।
View this post on Instagram
ऑस्कर विजेता गायक ए आर रहमान ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, उसमें ये साफ दिख रहा है कि कैसे गायिका ज्योति नूरां ऊंचा सुर छेड़ती हुई गाना शुरू करती हैं, जैसे ही गाना शुरु करती हैं, वैसे ही वहां मौजूद सारे लोग गाने को सुनकर सहम जाते हैं। इतना ही नहीं वहां मौजूद आसपास के कुत्ते और बिल्लियां चौकते हुए भागने लगते हैं। आपको बतादें कि ये विडियो एडिट किया गया है।
इस वीडियो को साझा करते हुए ए आर रहमान ने कैप्शन दिया कि”यह किसने एडिट किया है, कितनी क्रेजी व्याख्या है।” ए आर रहमान द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।