टीवी से बॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं प्राची देसाई बीते लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह एक्टिव रहती हैं।
हाल ही में क्यूट एक्ट्रेस प्राची मुंबई एयरपोर्ट पर व्हील चेयर बैठे हुई नजर आईं। प्राची देसाई को इस हाल में देखकर फैंस चौंक गए। इंटरनेट पर प्राची का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
प्राची देसाई के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “हालांकि उन्होंने हमें अपनी चोट का कारण नहीं बताया और किसी को बिना परेशान किए हम कह सकते हैं कि वह यहां भी सुंदर दिख रही है।” प्राची की इस हालत को देख हर कोई उनके लिए काफी परेशान है।
प्राची काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। 2019 के बाद वह किसी फिल्म या शो में नजर नहीं आई हैं। अभी प्राची ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है।
प्राची ने एक बार बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर बात की थी. प्राची ने कहा कि इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स को सीरियसली नहीं लिया जाता।
प्राची ने कहा था, कभी-कभी इंडस्ट्री आपके साथ भेदभाव करती है। जब आप आउटसाइडर होते हैं तो लोग आपको सीरियसली नहीं लेते।