1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. दुनिया के नंबर एक धावक उसैन बोल्ट से भी तेज है यह भारतीय

दुनिया के नंबर एक धावक उसैन बोल्ट से भी तेज है यह भारतीय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनिया के नंबर एक धावक उसैन बोल्ट से भी तेज है यह भारतीय

दुनिया के नंबर एक धावक जमैका के उसैन बोल्ट अपनी चुस्ती और फुर्ती के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है। बोल्ट ने ओलंपिक खेलों से लेकर विश्व स्तर तक बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किए है। लेकिन इन दिनों भारत के श्रीनिवास गौड़ा उनको कड़ी टक्कर दे रहें है। बता दें कर्नाटक के रहने वाले श्रीनिवास गौड़ा अपनी चुस्ती और फुर्ती के लिए सोशल मीडिया में छाए हुए हैं।

दरअसल गौड़ा का एक वीडीयों सोशल मीडीया पर तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक बफेलो रेस (भैंसा दौड़) में भैंसे के साथ दौड़ रहे है दावा किया जा रहा है कि श्रीनिवास ने 100 मीटर की रेस महज 9.55 सेकंड में ही पूरी कर दी, जबकि 142.50 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में पूरी की।

कमाल की बात यह है कि श्रीनिवास का 9.55 सेकंड का समय नंबर एक धावक बोल्ट के वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी बेहतर है। साल 2009 में बोल्ट ने 100 मीटर की फर्राटा रेस को 9.58 सेकंड में पूरा करके यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

अब भारत के इस फुर्तीले इंसान श्रीनिवास गौड़ा ने 100 मीटर की भैंसा दौड़ को 9.55 सेकंड में पूरी किया है। जिसके बाद से लोग उनको ओलिंपिक में भेजने की मांग कर रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने साई के टॉप कोचों को ट्रायल दिलाने की बात भी कही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...