एक्टर ने सुसाइड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ये एक्टर हैं अमित साध जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘काई पो छे’ में भी नजर आ चुके हैं। अमित साध की मानें तो वह 4 बार आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है।
उन्होंने बताया कि 16 से 18 साल की उम्र के बीच वह 4 बार आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने ये भी बताया कि लग सुसाइडल नहीं थे लेकिन फिर भी अपनी जिंदगी खत्म करना चाहते थे। उनके दिमाग में लगातार जिंदगी खत्म करने के ख्याल आते रहते थे।
अमित साध ने बताया कि जब उन्होंने चौथी बार आत्महत्या की कोशिश की तो बाद में ये सोच लिया कि अब वो ऐसा कुछ नहीं करेंगे और ‘नेवर गिव अप’ मंत्र अपनाएंगे।
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही डिप्रेशन पर चर्चा तेज हो गई है। कई बड़ी हस्तियों ने सामने आ कर डिप्रेशन पर बड़े खुलासे किए हैं। हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा ने भी बताया था कि वह डिप्रेशन में हैं।
उन्होंने कहा था, ‘मैं करीब 4 सालों से डिप्रेसन में हूं। इससे उबरने के लिए मैं डॉक्टर के पास भी गई थी। अब मैं पहले से काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं पिछले एक साल से मेंटल हेल्थ को लेकर कुछ करना चाहती थी, मगर समझ नहीं आ रहा था कि क्या और कैसे करूं? इसलिए अब मैंने सोचा है कि मैं आपको अपनी जर्नी के बारे में बताती हूं और वहीं से शुरू करते हैं जहां से मैंने शुरुआत की आज मेरे पास सब कुछ है जो किसी को जिंदगी में चाहिए होता है लेकिन मैं फिर भी डिप्रेस हूं लेकिन क्यों ?’।