नई दिल्ली: जनवरी यानि की गणतंत्र दिवस (Republic Day ) का दिन भारत के लिए बेहद खास होता है, इस दिन को देशभर में बेहद हर्ष औऱ उल्लास के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन हर कोई देशभक्ति के सराबोर में डूबे होते हैं, ऐसे में बॉलीवुड ने भी इस खास मौके पर कुछ ऐसी शानदार फिल्में दी है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है।
ऐसे में एक नजर उन फिल्मों पर जो देशभक्ति की भावना को हमारे दिलों में और बढ़ा देती है। 26 जनवरी (26 January) के इस खास मौके पर आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो गणतंत्र दिवस (Republic Day ) के आस-पास पर्दे पर आई और कमाल कर गई।
26 जनवरी 2006 में रिलीज़ हुई आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ आज भी लोगों की फेवरेट है। इस फिल्म में देश के लिए दिखाए गए प्रेम को देख आज भी लोगों की आंखे नम हो जाती हैं। फिल्म युवाओं पर आधारित थी। यह वजह थी कि जब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी तो युवाओं ने फिल्म को इतना प्यार दिया कि बॉक्स ऑफिस पर धमाका हो गया। फिल्म 96 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था।
26 जनवरी से ठीक तीन दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ को रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म में 1990 के गल्फ वॉर को दिखाया गया था। जिसमें 1,70,000 हिंदुस्तानियों को वहां से सुरक्षित बचाकर देश वापस लाया गया था। फिल्म में अक्षय के साथ-साथ एक्ट्रेस निम्रत कौर भी बड़ी भूमिका में नज़र आई थीं। फिल्म के रिलीज़ होते ही बड़े पर्दे पर हलचल शुरू हो गई और अंत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।
करण जोहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन ‘धर्मा प्रोडक्शन’ के तले बनी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ (Gunjan Saxena The Kargil Girl) यह फिल्म आईएएफ की महिला पायलट गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena) के ऊपर बनी थी। कारगिल युद्ध के दौरान गुंजन सक्सेना ने युद्ध क्षेत्र में निडर होकर चीता हेलीकॉप्टर उड़ाया था। और इस दौरान वह द्रास और बटालिक की ऊंची पहाड़ियों से उठाकर वापस सुरक्षित स्थान पर लेकर आईं थी।
साल 2002 मे आई फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ शहीद भगत सिंह पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है. इस किरदार में अजय देवगन बेहद कमाल के लग रहे थे, यह फिल्म आपके दिल में भगत सिंह के त्याग और बहादुरी