1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सूर्यास्त के बाद बिल्कुल भी दान नहीं करना चाहिए ये 5 चीजें, हो सकती है पैसों की परेशानी

सूर्यास्त के बाद बिल्कुल भी दान नहीं करना चाहिए ये 5 चीजें, हो सकती है पैसों की परेशानी

हिंदू धर्म में दान-पुण्य करने का एक अलग ही महत्व है। घर पर कोई पूजा, हवन हो या फिर कोई शुभ काम, दान करना अति शुभ माना जाता है। शास्त्रों की मानें तो, अपनी इच्छानुसार दान करने से धन लाभ की प्राप्ति के साथ पुण्य मिलता है। वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक माना जाता है कि आप दिन के किसी भी प्रहर में दान दें लेकिन सूर्यास्त के बाद दान बिल्कुल न करें। इससे मां लक्ष्मी आपके घर से उस व्यक्ति के घर चली जाती हैं जिसे आपने दान दिया है।

By: Amit ranjan 
Updated:
सूर्यास्त के बाद बिल्कुल भी दान नहीं करना चाहिए ये 5 चीजें, हो सकती है पैसों की परेशानी

नई दिल्ली : हिंदू धर्म में दान-पुण्य करने का एक अलग ही महत्व है। घर पर कोई पूजा, हवन हो या फिर कोई शुभ काम, दान करना अति शुभ माना जाता है। शास्त्रों की मानें तो, अपनी इच्छानुसार दान करने से धन लाभ की प्राप्ति के साथ पुण्य मिलता है। वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक माना जाता है कि आप दिन के किसी भी प्रहर में दान दें लेकिन सूर्यास्त के बाद दान बिल्कुल न करें। इससे मां लक्ष्मी आपके घर से उस व्यक्ति के घर चली जाती हैं जिसे आपने दान दिया है।

मान्यता है कि शाम के समय में पड़ोसियों से भी कुछ लेना एक तरह का उधार होता है जिसकी वजह से घर की बरकत में रुकावट आती है।

सूर्यास्त के बाद किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए :-

पैसों का लेन-देन

वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर नहीं रहती है।

प्याज-लहसुन देना

वास्तु के अनुसार शाम के समय प्याज-लहसुन देने से बचना चाहिए। इनका संबंध केतु ग्रह से होता है। इसलिए शाम के समय ये चीजें देने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।

हल्दी

वास्तु के अनुसार शाम के समय हल्दी किसी को भी दान नहीं देना चाहिए। क्योंकि इसे गुरु का कारक माना जाता है। इसलिए शाम के समय इसका दान करने से आपका गुरु कमजोर पड़ जाएगा और आपके घर में धन-धान्य की कमी हो जाएगी।

दूध

दूध सूर्य-चंद्रमा से संबंधित होता है। वास्तु के अनुसार यह मां लक्ष्मी और विष्णु के कारक है। इस कारण संध्या के समय दूध का दान नहीं करना चाहिए। इससे धन हानि होती है।

दही

इसका संबंध शुक्र से है जो वैभव और सुख का कारक है। अगर संध्या के समय इसका दान दिया तो आपके घर में दरिद्रता और अशांति का वास हो जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...