1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. ये 5 संकेत जो बताते हैं परिवार पर आने वाला है आर्थिक संकट, आचार्य चाणक्य ने बताया है वो पांच कारण

ये 5 संकेत जो बताते हैं परिवार पर आने वाला है आर्थिक संकट, आचार्य चाणक्य ने बताया है वो पांच कारण

आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ये 5 संकेत जो बताते हैं परिवार पर आने वाला है आर्थिक संकट, आचार्य चाणक्य ने बताया है वो पांच कारण

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के उस नीति की बात करेंगे, जिसमें उन्होने बताया है कि 5 संकेत जो बताते हैं परिवार पर आने वाला है आर्थिक संकट।

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि इन पांच कारणों से परिवार पर आर्थिक संकट होने के संकेत मिलते हैं। आइये जानते हैं, उन कारणों को…

1 ​तुलसी के पौधे का सूखना:  आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र के माध्यम से बताया है कि सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूज्यनीय माना जाता है। इसके साथ ही हर घर में इसे लगाने की बात कही गई है। आचार्य चाणक्य के अनुसार घर में यदि तुलसी का पौधा है तो उसका खासतौर पर खयाल रखें। वो सूखना नहीं चाहिए। तुलसी के पौधे का सूखना आर्थिक संकट का संकेत हो सकता है।

2 शीशे का बार बार टूटना:  चाणक्य ने नीति शास्त्र में बताया है कि कांच का टूटना अपशकुन माना जाता है। घर में बार बार कांच का टूटना शुभ संकेत नहीं होता है। इससे घर में आर्थिक हालात खराब होते हैं और दरिद्रता निवास करने लगती है।

3 बड़े बुजुर्गों का अपमान:  आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस घर में बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं किया जाता, उस घर में कभी सुख समृद्धि नहीं हो सकती। बड़े बुजुर्ग हमारे सम्मानीय होने के साथ जरूरतमंद भी होते हैं। ऐसे में उनका तिरस्कार करने से उनकी बद्दुआ लगती है और आपके जीवन में समस्याएं आती रहती हैं। इसलिए अगर घर में संपन्नता चाहते हैं तो बुजुर्गों का सम्मान करें।

4 झगड़े होना: आचार्य ने बाताया है कि अगर आपके परिवार में आए दिन झगड़े होते रहते हैं, तो ये शुभ संकेत नहीं है। जहां क्लेश होता है, वहां कभी लक्ष्मी वास नहीं करतीं। ऐसे में घर के लोगों को मेहनत के बावजूद असफलता का स्वाद चखना पड़ता है और तमाम आर्थिक संकट बर्दाश्त करने पड़ते हैं। इसलिए घर में हमेशा प्रेमपूर्वक माहौल बनाकर रखें।

5 पूजा पाठ करना:  आचार्य ने आगे बताया है कि पूजा पाठ करने से घर में शुद्धिकरण होता है। ऐसे घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सकारात्मकता आती है। ​लेकिन जिस घर में पूजा पाठ नहीं होता, उसके परिवार में नकारात्मकता वास करती है। परिवार के लोगों के बीच मन मुटाव होते हैं और आर्थिक संकट गहरा जाता है। इसलिए अपने घर के माहौल को भक्तिमय बनाकर रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...