रिपोर्ट:- मोहम्मद आबिद
हरिद्वार:- कुंभ मेला प्रशासन कुंभ मेले में मच्छर मक्खियों को हरिद्वार में प्रवेश नहीं करने देगा इसको लेकर मेला अधिकारी दीपक रावत द्वारा हर की पौड़ी से मच्छर मक्खी नियंत्रण कार्यक्रम अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। मच्छर-मक्खी नियंत्रण दवा के छिड़काव की हरकी पैड़ी से की गई और पूरे हरिद्वार में लगातार इस दवाई का छिड़काव किया जाएगा।

मेला अधिकारी दीपक रावत का कहना है कि कुंभ मेले में बहुत श्रद्धालु हरिद्वार आएंगे और सभी खाने-पीने के होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट्स में कूड़ा निस्तारण की दिक्कत हमेशा आती है। बतादें की गर्मियों के समय में मक्खी और मच्छरों का बढ़ना शुरू हो जाता है। इस अभियान के लिये उप मेलाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है इस अभियान का उद्देश्य है कि कुंभ मेले में और मेले के बाद भी हरिद्वार में मक्खी मच्छर से कोई भी बीमारी ना हो।
मेला प्रशासन द्वारा मक्खी मच्छर को कुंभ मेले में ना आने के अभियान में सभी सामाजिक संस्थाएं भी जुड़ गई है हर की पौड़ी किस प्रमुख संस्था श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ का कहना है कि हरिद्वार में मक्खी और मच्छर की काफी बड़ी समस्या है इसके लिए साफ-सफाई की सुचारू व्यवस्था रखना बहुत जरूरी है और आने वाले मार्च और अप्रैल महीने में किसी भी प्रकार की लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इस अभियान की हर की पौड़ी से विधिवत शुरुआत की गई है और यह पूरे मेला क्षेत्र में चलाई जाएगी उनका कहना है कि इस अभियान में सभी संस्थाएं और व्यापार मंडल कि लोग ध्यान रखेंगे इस बार का कुंभ स्वच्छता की दृष्टि से व्यवस्थित कुंभ हो।