साल 2021 में बॉलीवुड की खुशियों का मौसम एक बार फिर लौट आया है। इस साल बॉलीवुड कि रफ़्तार दमदार दिख रही है। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन ‘ का टीजर रिलीज हो गया है। परिणीति चोपड़ा की फिल्म का ये टीजर फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है।
बात करें परिणीति की अपकमिंग फिल्म के टीजर की तो इसमें परिणीति के बेहद ही डरावने अंदाज़ को देखकर कह सकते है कि परिणीति का इस मूवी में उनका बेहद अलग अंदाज़ देखे को मिल सकता है। यहा तक कि एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग कि हर कोई तारीफ कर रहा है।
आपको बता दें, ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के इस वीडियो को परिणीति चोपड़ा ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है । परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म 26 फ़रवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
परिणीति की मूवी के ट्रेलर रिलीज़ के बाद परिणीति के फैन्स में इस मूवी को लेकर काफी एक्साइटमेंट भी नज़र आ रही है। ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है और ये फिल्म 2015 में आई एक हॉलिवुड फिल्म का हिंदी रिमेक है।
दरअसल ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पॉला हॉकिंस की नोवल का अडेप्टेशन है। फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है। परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपने फैंस के साथ का उनका बॉन्डकाफी अलग है।
आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आने वाली हैं । इस फिल्म में परिणीति के साथ रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। परिणीति चोपड़ा इसके अलावा बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं।