1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आपके BIRTHDAY के दिन में छिपा है आपकी उम्र का Secret, शनिवार को जन्में व्यक्ति 100 साल जीते है, जानें बाकी दिन वालों की उम्र…

आपके BIRTHDAY के दिन में छिपा है आपकी उम्र का Secret, शनिवार को जन्में व्यक्ति 100 साल जीते है, जानें बाकी दिन वालों की उम्र…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आपके BIRTHDAY के दिन में छिपा है आपकी उम्र का Secret, शनिवार को जन्में व्यक्ति 100 साल जीते है, जानें बाकी दिन वालों की उम्र…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: सभी धर्मों के सभी ग्रथों में व्यक्ति के जन्म काल से लेकर मृत्यु काल तक के बारे में अलग-अलग प्रकार से लिखा रहता है। लेकिन क्या आप जानते है कि व्यक्ति के जन्म के दिन से उसकी मृत्यु की उम्र का पता लगाया जा सकता है। जी हां इसमें चौंकने वाली बात कोई नहीं है क्योंकि ग्रंथों के अनुसार व्यक्ति का जन्म जिस वार को होता है, उसके आधार पर उसकी आयु कितनी होगी और उसके जीवन किस साल में मृत्यु तुल्य कष्ट प्राप्त होगा इन सबकी जानकारी मिल जाती है। तो चलिए जानते है वार के हिसाब से किस व्यक्ति की मृत्यु कौन-से साल मे होगी-

रविवार के दिन जन्में व्यक्ति की आयु 60 वर्ष की मानी गई है। इन लोगों के लिए जन्म से पहले और छठे महीने तथा 13वें एवं 22वें वर्ष में घात रहती है। यानी आयु के इन वर्षों में मृत्यु के समान कष्ट मिलता है।

सोमवार के दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति की आयु 84 वर्ष मानी गई है। इनके लिए जन्म से 11वें महीनें और 16वें तथा 27वें वर्ष में घात रहती है। यानी इन समयों में वह गंभीर रूप से कष्ट भोगता है।

मंगलवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति की आयु 74 साल में होती है, लेकिन जन्म से दूसरे व 22वें वर्ष में घात रहती है। यानी इन वर्षों में कोई बड़ी दुर्घटना की आशंका रहती है।

बुधवार को जिनका जन्म होता है वे 64 साल तक जीते हैं। इन लोगों को जन्म से आठवें महीनें और आठवें साल में बड़ी घात रहती है। यानी मृत्यु के समान कष्ट भोगना पड़ता है।

गुरुवार को जन्मे लोगों की आयु 84 वर्ष मानी गई है। इनके लिए जन्म से सातवां महीना और 13वां तथा 16वां साल कष्टप्रद होता है। यदि ये समय निकल गया तो फिर व्यक्ति पूर्णायु जीता है।

शुक्रवार को जिन लोगों का जन्म होता है उनकी आयु 60 वर्ष की मानी जाती है। इनके लिए घात वर्ष कोई नहीं होता है, इसलिए संभव है कि ये 60 वर्ष की पूर्ण आयु प्राप्त करें।

शनिवार को जन्मे लोगों की आयु सबसे अधिक 100 वर्ष की मानी गई है। इनके लिए जन्म से पहला महीना और 13वां साल कष्टप्रद रहता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...