1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. इन चीजों का सेवन करने वाला व्यक्ति रहता है स्वस्थ, बीमारियां रहती हैं कोसों दूर, जानिए आचार्य चाणक्य की बताई बातें

इन चीजों का सेवन करने वाला व्यक्ति रहता है स्वस्थ, बीमारियां रहती हैं कोसों दूर, जानिए आचार्य चाणक्य की बताई बातें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इन चीजों का सेवन करने वाला व्यक्ति रहता है स्वस्थ, बीमारियां रहती हैं कोसों दूर, जानिए आचार्य चाणक्य की बताई बातें

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के उस नीति की बात करेंगे, जिसमें उन्होने बताया है कि रोजाना इन चीजों का सेवन करने वाला व्यक्ति रहता है स्वस्थ, बीमारियां रहती हैं कोसों दूर आइये जानते हैं आचार्य चाणक्य की ये बातें…

अन्नाद्दशगुणं पिष्टं पिष्टाद्दशगुणं पयः

पयसोऽष्टगुणं मांसं मांसाद्दशगुणं घृतम्

आचार्य चाणक्य ने अपने इस श्लोक के माध्यम से बताया है कि व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए अनाज का सेवन जरूर करना चाहिए। पीसा हुआ अनाज यानी आटा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आटे से रोटी बनती हैं, जो व्यक्ति को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होती हैं। रोटी का सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आटे से भी अधिक दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आटा दूध से भी दस गुना अधिक शक्ति प्रदान करने में सहायक होता है। रोजाना नियमित रूप से दूध का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। दूध का सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

वहीं उन्हेने बताया है कि मांसाहार को दूध से अधिक ताकतवर बताया गया है, लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार मांसाहार से भी 10 गुना ज्यादा ताकतवर घी होती है। रोजाना नियमित रूप से घी का सेवन करने से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को रोजाना घी का सेवन करना चाहिए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...