1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. इन 3 राशि के जातक विशेष रूप से करे भगवान् शिव की पूजा, पढ़े

इन 3 राशि के जातक विशेष रूप से करे भगवान् शिव की पूजा, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इन 3 राशि के जातक विशेष रूप से करे भगवान् शिव की पूजा, पढ़े

सावन माह शुरू हो गया है और इस माह भगवान शिव की कृपा को पाने का सुनहरा अवसर लोगो के पास होता है। ज्योतिष में भी भगवान शिव का एक महत्वपूर्ण स्थान है। आज हम आपको बताते है की किन 3 राशियों के आराध्य शिव है।

मेष राशि – यह राशि कालचक्र की पहली राशि राशि है और इसका स्वामी मंगल है। इस राशि में दस अंश तक मंगल मूल त्रिकोण होते है। इस राशि के स्वामी मंगल के आराध्य हनुमान है और वो स्वयं शिव के रूद्र अवतार है। इसलिए इस राशि के जातकों को इस माह विशेष रूप से शिव जी की आराधना करनी चाहिए।

मकर राशि – यह राशि कालचक्र की दसवीं राशि है। यह व्यक्ति के कर्म को दर्शाती है। इस राशि के स्वामी शनि है जो की ईमानदार और न्याय प्रिय है। इस स्वामी के आराध्या स्वयं महादेव है। महादेव भी न्याय प्रिय है और इसलिए वो कई बार असुरों तक को वरदान दे देते है।

कुम्भ राशि – यह राशि कालचक्र के लाभ स्थान यानी ग्यारहवें भाव को दर्शाती है। यह राशि शनि की मूल त्रिकोण राशि है। इस राशि में शनि अति बलवान हो जाता है ,जिनकी कुंडली में शनि अतिबलवान हो वो न्याय प्रिय, धर्मात्मा होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को भी शिव की आराधना जरुर करनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...