1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ जल्दी होने वाली है रिलीज, अलग अंदाज में नजर आएंगे ये किरदार

फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ जल्दी होने वाली है रिलीज, अलग अंदाज में नजर आएंगे ये किरदार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ जल्दी होने वाली है रिलीज, अलग अंदाज में नजर आएंगे ये किरदार

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की स्टार कास्ट, सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी ने फिल्म की डबिंग पूरी कर ली है।

अब ये फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी के मुताबिक यशराज फिल्म्स ने इसके लिए एक बढ़िया रिलीज की तारीख तय करने के लिए फिल्म प्रदर्शकों से चर्चा शुरू कर दी है।

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में शातिर ठगों के रूप में एक नया युगल दिखाई देगा। फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में एमसी शेर का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इस फिल्म में नए जमाने के बंटी के किरदार में दिखेंगे।

 

इस फिल्म से एक नई हीरोइन भी लॉन्च हो रही है जो हैं नई बबली का किरदार निभाने जा रहीं शर्वरी जिनको बताते हैं कि यशराज फिल्म्स की टीम ने लगातार दो साल तक इस फिल्म के लिए प्रशिक्षित किया है।

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी फिल्म में पुराने बंटी और बबली के किरदार में दिखेंगे। सैफ अली खान कहानी में अभिषेक बच्चन का स्थान ले रहे हैं।

पिछले शेड्यूल में स्टार कास्ट ने कोरोना वायरस की महामारी के बीच सुरक्षित तरीके से फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। तब टीम ने फिल्म के लिए एक मनोरंजक गाना शूट किया था। फिल्म ‘बंटी और बबली 2 का निर्देशन वरुण वी. शर्मा ने किया है जो इससे पहले ‘सुल्तान’ व ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक रह चुके हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...