1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेखक ने की किया सुसाइड

परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेखक ने की किया सुसाइड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेखक ने की किया सुसाइड

पिछले हफ्ते खबर आई थी कि टीवी का पॉप्युलर फैमिल शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक राइटर अभिषेक मकवाना ने आत्महत्या कर ली। अभिषेक ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की वजह आर्थिक तंगी बताई थी। लेकिन अब उनके परिवार का कहना है कि अभिषेक ब्लैकमेल और साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए थे।

परिवार ने अपने आरोप में कहना है कि अभिषेक के निधन के बाद उन्हें फ्रॉड लोगों के लगातार कॉल आ रहे हैं। अभिषेक के परिवार वालों का कहना है कि जो भी लोग उन्हें कॉल कर रहे है वे पैसे मांग रहे हैं। उनका कहना है कि अभिषेक ने लोन लेते वक्त अपने परिवार को गारंटीकर्ता बनाया था।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 नवंबर को अभिषेक ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने अभी आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। वही अभिषेक के भाई जेनिस का कहना है कि उन्होंने कुछ ई-मेल पढ़े हैं जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि अभिषेक को किसी फाइनेंशियल जाल में फंसाया गया था।

अभिषेक के भाई ने आगे बताया कि कि अब वे लोग अभिषेक के परिवार वालों को बार-बार कॉल कर रहे हैं और गलत बातें बोल रहे हैं और पैसे की मांग कर रही है। अभिषेक के परिवार वालों का कहना है कि इस बात की जानकारी उन्हें अभिषेक के मौत के बाद पता चली है।

अभिषेक के परिवार वालों ने आगे बताया कि एक नंबर बांग्लादेश का है, एक म्यानमार और बाकी भारत के अलग-अलग राज्यों के हैं। जेनिस ने कहा ई-मेल रिकॉर्ड को देखने के बाद मुझे समझ आया कि पहले मेरे भाई ने एक ऐप के जरिए छोटा लोन लिया जो बहुत ज्यादा हाई रेट का इंट्रेस्ट ले रहा था।

जेनिस ने आगे बताया कि फिर मैंने उनके और भाई की ट्रांजेक्शन देखी। मैंने देखा कि वह छोटा-छोटा अमाउंट देते रहते थे मेरे भाई को जबकि भाई ने और कोई लोन नहीं लिया था। लोन का इंट्रेस्ट रेट 30 प्रतिशत था।

उनका कहना है कि जिस ऐप से उनके भाई ने लोन लिया था वह ऑनलाइन साइबर स्कैम में शामिल था। बता दें कि 27 नवंबर को कांदिवली अपार्टमेंट में अभिषेक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद चारकोप पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...